New Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर 2.5 घंटे में होगा पूरा, ये एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Expressway: दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था, जो अब जल्द खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

दिल्ली से देहरादून की वर्तमान दूरी 200 किलोमीटर से अधिक है, जिसे तय करने में 5–6 घंटे लग जाते हैं। लेकिन एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर यूपी के बागपत, शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। इसे 11,868.6 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

इस परियोजना की नींव 26 फरवरी 2021 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रखी थी, जबकि 4 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास किया। इसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण कार्य में समय लग गया। फिलहाल 90% काम पूरा हो चुका है और शेष 10% कार्य तेजी से अंतिम चरण में है।

एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा लाभ सहारनपुर के लोगों को मिलेगा। पहले सहारनपुर से देहरादून जाने में 1 घंटे से ज्यादा समय लगता था और पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह दूरी सिर्फ 10–15 मिनट में तय की जा सकेगी। दिल्ली से सहारनपुर होते हुए देहरादून तक का एलिवेटेड हाईवे बनकर तैयार है।

उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता: समीक्षा याचिका खारिज Read More उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता: समीक्षा याचिका खारिज

एक्सप्रेसवे पर वाहनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की अनुमति होगी। साथ ही बिहारीगढ़ से देहरादून तक बने एलिवेटेड रोड और नदी के ऊपर तैयार फ्लाईओवर इस पूरे सफर को और अधिक सहज और सुगम बनाएंगे।

'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते Read More 'किडनी मंडी' में  पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें