नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Bhojpuri Song: खेसारी लाल का 'तेलचट्टा' गाना हुआ रिलीज, सपना चौहान के साथ किया जबरदस्त रोमांस
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट हीरो खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए नया गाना ‘तेलचट्टा’ लेकर आए हैं। यह गाना 2 दिसंबर को सुबह 7 बजे रिलीज हो गया और रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया। खेसारी ने गाने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पहले ही दी थी।
गाने में खेसारी और सपना का रोमांटिक अंदाज
भोजपुरी सॉन्ग ‘तेलचट्टा’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज में गाया है। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस सपना चौहान हैं। सॉन्ग में सपना कहती हैं कि “जब से आप कलकत्ता गए हैं, तब से लापता हो गए हैं।” सपना का साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज लुक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है, जबकि खेसारी का स्टाइलिश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है।
गाने की टीम
इस गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और आर के पांडे इसका कंपोजर हैं। म्यूजिक डायरेक्शन दिनेश रेलहन ने किया है और वीडियो एडिटर पवन पाल हैं। गाना वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
‘तेलचट्टा’ गाना हो रहा ट्रेंड
रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया। 5 घंटे के भीतर ही 1 लाख 50 हजार से अधिक व्यूज प्राप्त हुए। फैंस कमेंट्स के जरिए अपने खुशी का इज़हार कर रहे हैं।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments