हिन्दी दिवस पर निबंध व अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्दी दिवस पर निबंध व अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्दी दिवस पर निबंध व अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन


स्वतंत्र प्रभात

फूलपुर तहसील के विकास खण्ड सहसों क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार 14 सितंबर 2021 को भरद्वाज गुरुकुलम रुदापुर देवनहरी में हिंदी दिवस के उपलक्ष में विद्यालय परिसर में निबंध प्रतियोगिता एवं अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विनय उपाध्याय ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान में देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था।

इसके बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और पहली बार 14 सितंबर 1953 को आधिकारिक रूप से ही से मनाया गया था तब से हिंदी भाषा के प्रयोग पर जोर दिया जाता रहा है। इस क्रम में अब तो बहुत सारे सरकारी कामकाजों में भी हिंदी का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा का प्रयोग और उपयोग अधिक से अधिक करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अलावा दीपू शुक्ल अश्वनी श्रीवास्तव कुमारी अंजली कुमारी दीपा कुमारी निधि को पुरस्कृत किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel