दैनिक राशिफल 26.11.2021

दैनिक राशिफल 26.11.2021

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय जी के अनुसार......


1.मेष  - आपको धैर्य एवं शांति बनाए रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आप व्यावसायिक संदर्भ में नुकसान उठा सकते है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पहले की ही तरह सामान्य रूप चलती हुई होगी। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है।

2.वृष - आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। लेनदेन के कार्यों में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वैचारिक मतभेद के कारण नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इस राशि की महिलाएं आज किटी पार्टी में जा रही हैं तो किस्मत आपके साथ रहेगी।

3.मिथुन - आपके घर-परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दोस्तों या भाइयों की मदद से भी कोई जरूरी अधूरा काम पूरा हो सकता है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।

4.कर्क -आज व्यस्तताओं के कारण प्रेमी जीवन में निराशा देखी जा सकती है। नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। आज किसी नई नौकरी की पेशकश आपके रास्ते में आने की संभावना बन रही है।

5.सिंह- आपकी जीवन शैली को बेहतर बनाएंगे। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं वो दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। कार्यकुशलता का विकास होगा। आय में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी और विवादों में उलझने के योग बन रहे हैं। आज आप जीवनसाथी की गलतियों को इग्नोर करें ।

6.कन्या- आपके जीवन में जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। सगे-संबंधियों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा।

7.तुला - आपके सामने आएंगे और आप उसे पूरे इत्मीनान से स्वीकार कर सकेंगे। यह दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। किसी तीर्थस्थान के दर्शन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उन्हें किसी अच्छे क्लाइंट से मुनाफा मिल सकता है।

8.वृश्चिक -आज साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। कोई पुरानी बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

9.धनु-नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। जोश के साथ होश से काम करेंगे तो फायदा बढ़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का सुयोग्य प्रस्ताव मिल सकता है।

10.मकर -आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे। पारिवारिक मसले पर आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। सक्रिय होकर कार्य करें और लाभ अवश्य मिलेगा। नौकरी में आपके अधिकारी खुश रहेंगे।

11.कुंभ -आपकी दयालु प्रवृत्ति आपको सम्मान दिलाएगी। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। आप में ईमानदारी का गुण सदैव रहता है यह आप के सम्मान को बढ़ाएगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

12.मीन -आपको थोड़ा कष्ट उठाना पड़ सकता है। परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। आपकी मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel