पेयजल समस्या के समाधान को लेकर व्यापार मंडल ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

पेयजल समस्या के समाधान को लेकर व्यापार मंडल ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन

-एमएलसी जितेंद्र सिंह ने कहा जल्द होगा पेयजल समस्या का समाधान


कबरई ; महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह

नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा विधान परिषद सदस्य को लिखिए ज्ञापन सौप नगरवासियों के पेयजल की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने की मांग की गयी है।

      जानकारी के मुताबिक जनपद के कस्बा कबरई में विगत कई वर्षो से नगरवासी बंद पड़ी पेयजल सप्लाई की समस्या से परेशान है। जिस पर नगरवासियों ने कई बार उच्चाधिकारियो को पेयजल की समस्या से अवगत कराया। लेकिन अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका। जहाँ नगर पंचायत द्वारा 15 अप्रैल 2022 से 31 जुलाई 2022 तक टैंकर चलवाए गए। इसके बाद टैंकर बंद होने की वजह से नगरवासी पानी की एक बूंद के लिए तरस गए है। जहाँ ईओ से इस समस्या पर बात की गई तो उन्होंने बजट की समस्या बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। साथ ही जलसंस्थान के जेई ने भी पेयजल उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई। जिससे परेशान होकर नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा विधान परिषद के सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर को लिखित ज्ञापन सौप इस समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने की मांग है। 

जिस पर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने 2 दिन में समाधान निकालने की बात कही। ज्ञापन देने वालो में महामंत्री व्यापार मंडल विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल दिनेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ नगर महामंत्री कबरई कैलाश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रामू ज्वैलर्स, विधिक सलाहकार अखिलेश गिधौनिया, अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष, युवाध्यक्ष राहुल गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री युवा मंडल पुष्पेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि शामिल है।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel