लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए - मुख्य सचिव

लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए - मुख्य सचिव

मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी ने जनपद की लाइफ लाइन अर्जुन सहायक परियोजना का किया निरीक्षण


 स्वतंत्र प्रभात

महोबा । मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजेन्द्र कुमार तिवारी ने आज 14 अक्टूबर 2021 को लहचूरा बांध से संचालित महोबा जनपद की लाइफ लाइन अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया।


       लहचूरा में सबसे पहले मुख्य सचिव ने धसान मुख्य नहर को देखा, जिससे हमीरपुर व महोबा जनपद के कई इलाकों की सिंचाई होती है।इसके उपरांत उन्होंने कंट्रोल केबिन का निरीक्षण किया और अधीक्षण अभियंता सिंचाई से अर्जुन सहायक परियोजना की विस्तृत जानकारी ली।इस मौके पर उन्होंने सम्पूर्ण नहर प्रणाली के बारे पूछा कि किस-किस डैम में कितना-कितना पानी दिया जाता है।


उन्होंने यह भी पूछा कि इस नहर से महोबा जिले के कितने हिस्से को कितनी बार सिंचित किया जा सकता है। इसके सम्बन्ध में डीएम महोबा सत्येंद्र कुमार ने विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल केबिन की छत से लहचूरा डैम का विहंगम दृश्य भी देखा और इस जगह की सरहाना करते हुए कहा कि पर्यटन के लिहाज से यह बहुत ही उत्तम जगह है, इसको विकसित किया जाए। डीएम ने बताया कि इस जगह को पर्यटन हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 मुख्य सचिव ने कहा कि लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए।इस दौरान उन्होंने नमामि गंगे की निर्माणाधीन काशी पुरा पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया।साथ ही कार्यदायी संस्था को यह निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दिया जाए और कार्य समय पर पूर्ण हो।

      निरीक्षण के दौरान एसपी सुधा सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, अधीक्षण अभियंता सिंचाई सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन मोहदा बांध विनय कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ राकेश कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विनोद कुमार खरे एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel