मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक


स्वतंत्र प्रभात

हरपुर तिवारी, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में मिशन महिला शसक्तीकरण के क्रम में थाना श्यामदेउरवां के एसआई जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में थाने की टीम ने आरके इंटरमीडिएट कालेज के छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिला सुरक्षा का कुछ टिप्स भी बताया। एसआई जयप्रकाश यादव ने बताया कि सर्व प्रथम अपनी सुरक्षा के लिए कुछ शस्त्रों की आवश्यकता होती है

जिसे आप शिक्षा के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। महिला कांस्टेबल डिम्पी सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया तथा महिला अपनी सुरक्षा भौतिक रूप से कैसे कर सकती है प्रत्यक्ष रूप से महिला कांस्टेबल के साथ करके दिखाया तथा कुछ छात्राओं से भी वही स्टेप कराया गया। इस टीम ने छात्राओं को सुरक्षा का विश्वास दिलाया और सरकार द्वारा जारी महिला हेल्प लाइन 1090, 1076 और 112 कि जानकारी दी।

कॉलेज के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने भी महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए छात्राओं को बताया कि महिला अबला नही है वह पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल सकती है और अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है बस अपनी ऊर्जा के सही प्रयोग की आवश्यकता है। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल डिंपी सिंह, दीक्षा सिंह, अम्बालिका पाण्डेय, कांस्टेबल श्याम दुलारे यादव, परमात्मा सिंह यादव, अनूप यादव और तबरेज आलम शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवम शिक्षिका रेखा सिंह, सरोज कन्नौजिया,पूजा वर्मा,आरती वर्मा, साहिबा,पूनम यादव, प्रीति गुप्ता, दीपक कुमार, सुधीर पाण्डेय, अजमल, मुकेश यादव तथा विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

3. तहसील में अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को स्पष्टीकरण तलब

(स्वतंत्र प्रभात)

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel