हिंदू राष्ट्र शक्ति कार्यालय का हुआ उद्घाटन सेमरावा

हिंदू राष्ट्र शक्ति कार्यालय का हुआ उद्घाटन सेमरावा

देवीगंज में कार्यकर्ताओं ने राष्टीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत


 स्वतंत्र प्रभात 
 


भक्तिमान पाण्डेय


बाराबंकी। बाराबंकी जनपद में तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र के सेमरावा चौराहा पर हिंदू राष्ट्र शक्ति कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह  व हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू एवम भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार रावत के द्वारा फीता काट कर कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। 


हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिससे राष्टीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू ने अपने हाथो से पत्रकारों को सम्मानित किया। हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया की हमारा संगठन हिंदू राष्ट्र शक्ति बहुत तेजी से बढ़ रहा है हमारे संगठन में इस समय 24 जिले में संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रत्येक दिन  हर जिले से कार्यकर्ता जुड़रहे है


 जिससे बहुत जल्द पूरे  उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता रहेंगे। राष्टीय अध्यक्ष ने बताया अगर हमारे हिंदू धर्म पर कोई भी आंच आती है तो हमारा हिन्दू राष्ट्र शक्ति कार्यकर्ता के तरफ से पूरा सहयोग मदद किया जायेगा। वही मंच पर जनता को संबोधित करते हुए राष्टीय अध्यक्ष ने बताया की जो भी पार्टी हमारे हिंदू धर्म सनातन संस्कृति का कार्य करेगी तो हम अपने संगठन के साथ उस पार्टी के साठ खड़े रहेंगे।

 वही प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारान पत्रकारों ने सवाल करते हुए राष्टीय अध्यक्ष से पूछा जैसे आपने कहा की जो भी पार्टी हिंदू धर्म सनातन संस्कृति का कार्य करेगी उसके साथ है और जैसे भाजपा सरकार में राम मंदिर निर्माण कार्य चालू है तो क्या आप भाजपा सरकार के लिए अपना संगठन के साथ मदद करेगे। राष्टीय अध्यक्ष ने बताया की हम भाजपा सरकार का पूरी तरह से मदद करेगे।


 वही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धौर दिनेश कुमार रावत ने मंच संबोधन करते हुए सरकार की द्वारा कराई गई योजनाओं का लाभ बताते हुए कहा की आगामी विधान सभा चुनाव आ रहा है और सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करे जिससे  क्षेत्र का विकास हो सके। 

और हिंदू राष्ट्र शक्ति का स्वागत भी किया कहा हमे बहुत खुशी हो रही है जो हमारे हिंदू समाज को जगाने का कार्य हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर अमित सिंह बाराबंकी संगठन मंत्री शिवम सिंह भाजपा नेता रवि भारती हिमाशु तिवारी सौरभ सिंह आदि संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel