मृतक सफाई कर्मी के आश्रित को नौकरी देने का निर्देश

मृतक सफाई कर्मी के आश्रित को नौकरी देने का निर्देश

मृतक सफाई कर्मी के आश्रित को नौकरी देने का निर्देश


स्वतंत्र प्रभात

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती छायादेवी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रयागराज डूडा के अन्तर्गत नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मी शकुंतला पत्नी लल्लू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं सुनीता पत्नी रज्जन ड्यूटी से घर वापस आते समय गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। उन्होंने उक्त दोनों प्रकरणों पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने साथ ही गम्भीर रूप से घायल सुनीता पत्नी रज्जन के इलाज का खर्च नगर निगम को वहन करने के लिए कहा है।

उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि आज तक कोई भी अधिकारी उनके निवास पर जाकर परिजनों की पीड़ा को समझने का प्रयास नहीं किया और अभी तक कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कर्मचारियों के हो रहे शोषण पर नाराजगी व्यक्त की। नगर निगम में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को उनके घर के आस-पास ही नियुक्ति देने के लिए कहा है। दूर कार्य करने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि जो भी सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उसके परिवार के सदस्यों को नियुक्त किया जाये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोग कटिबद्ध है। इनको मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित की जाये।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel