गोला बी आर सी परिसर में शिक्षक समूह ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया धरना

गोला बी आर सी परिसर में शिक्षक समूह ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया धरना

गोला बी आर सी परिसर में शिक्षक समूह ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया गया धरना


स्वतंत्र प्रभात 


 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गोला विकास खंड के शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक विशेष शिक्षक कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक आगनवाड़ी कार्यकत्री रसोईया सामूहिक रूप शिक्षक संघ के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को बी.आर. सी परिसर गोला में अपनी इक्कीस सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दिया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि सरकार शिक्षक, कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा  पुरानी पेंशन को बहाल  करे।

पुरानी पेंशन में सेवा निवृत के बाद निश्चित पेंशन निर्धारित थी जो अंतिम वेतन का पचास प्रतिशत निर्धारित थी। जबकि नई पेंशन में कितनी मिलेगी कुछ निर्धारित नहीं है बल्कि शेयर मार्केट पर आधारित है कर्मचारी अपने खून पसीने की कमाई को बाजार के हवाले नहीं कर सकता है।पुरानी पेंशन शिक्षक, कर्मचारी का संवैधानिक  अधिकार है। ब्लॉक मंत्री प्रेम प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में नित नए प्रयोग हो रहे है

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तभी संभव है जब विद्यालयों को मूलभूत संसाधनों  से सुसज्जित किया जाय। प्रत्येक कक्षा में अध्यापक, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक लिपिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवम् चौकीदार हो कैशलेस चिकित्सा उपार्जित अवकाश दिया जाय। संघ के उपाध्यक्ष   मनोज सिंह ने कहा कि आनलाइन कार्य के नाम पर  शिक्षकों का शोषण बन्द होना चाहिए। कोषाध्यक्ष उपेन्द्र मिश्र ने कहा कि सरकार शिक्षामित्र अनुदेशक विशेष शिक्षक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक को स्थाई शिक्षक बनाएं।

इसके पूर्व धरने को शिक्षक नरसिंह तिवारी जितेन्द्र गौरव  रामनयन शुक्ल कुमैल असरफ ऐश्वर्य लक्ष्मी पांडेय रीता देवी राजेश्वरी मृतुन्जय त्रिपाठी राहुल मिश्र हरिकेश सिंह ने भी संबोधित किया। धरने का संचालन संघ के संयुक्त मंत्री  रवींद्र यादव ने किया।इस अवसर पर शिक्षक विनोद सिंह सूर्य प्रताप राय जैनेंद्र दुबे।श्रवण यादव पवन राय सूर्य प्रकाश यादव अरविंद पटेल सुशील तिवारी प्रदीप मिश्रा आनंद यादव  जुगनू 

 कामिनी तिवारी दुर्गवती राय सलमान खुर्शीद संतोष यादव राजन मल्ल नीलम राय वीरेंद्र राय सुरेश कुमार सर्वेश त्रिपाठी सूर्य प्रकाश यादव,धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश मिश्रा राम लाल यादव हरिकेश राम सतेंद्र शर्मा  अमित गुप्ता आभा यादव विशाल द्विवेदी तमाम शिक्षक  शिक्षा मित्र रसोइया मौजूद  रहीं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel