मंडलायुक्त नें भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये स्वीकृत सभी

मंडलायुक्त नें भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये स्वीकृत सभी

परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया


स्वतंत्र प्रभात 


 

बस्ती मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन.एस. नें भूमि संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुये स्वीकृत सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण की परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई के लिये बेहतर सुविधा प्राप्त होती है तथा आस-पास के खेतों में नमी भी बनी रहती है। जिससे खाद्यान उत्पादन अच्छा होता है।

बैठक का संचालन करते हुये उप निदेशक, भूमि संरक्षण अविनाश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा योजना में वर्ष 2021-22 में बस्ती मण्डल में कुल 50 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिसमे से 29 परियोजनाओं पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इससे 15331 मानव दिवस सृजित हुये हैं। वर्तमान में जल भराव के कारण कार्य बाधित है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत गरीब रोजगार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें मत्स्य पालन, सिंघाड़ा/जलीय खेती एवं माइक्रो इरीगेशन के लिये मण्डल में कुल 75 लघु/मध्यम खेत/तालाब का चयन किया गया है। कुल 15 तालाबों पर कार्य कराया गया है। जल भराव समाप्त होने पर अन्य तालाबों पर कार्य शुरू कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि एन.एम.एस.ए. योजना के अन्तर्गत आर.ए.डी. मद में अब तक चार क्लस्टर का कार्य स्वीकृत हुआ है।

जिस पर कार्य कराया जा रहा है। बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि अनिल कुमार तिवारी, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, उप निदेशक मृदा परीक्षण राम बचन राम, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती उपस्थित र हे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel