अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ

अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ

अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ


स्वतंत्र प्रभात

पनियरा, महराजगंज। बीआरसी पनियरा पर उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शाही की अध्यक्षता में विशाल धरने का आयोजन किया गया। इस धरने में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शाही ब्लॉक मंत्री राजेश यादव एवं ब्लॉक के समस्त कार्यकारिणी व शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष व मंत्री तथा रसोईया संघ की अध्यक्ष आगनबाडी की अध्यक्ष अनुदेशक की अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

धरने की शुरुआत अवधेश गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया तथा उसके बाद धरने को श्याम सुंदर गुप्ता द्वारा उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी। उसी क्रम में अध्यक्ष ने कहा कि हमारे 21 सूत्री मांगें जब तक सरकार नहीं मानेगी तब तक हम सब इसी तत्परता के साथ सरकार के सामने अपनी मांगों को रखते रहेंगे जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया।

इसी क्रम में राजेश प्रजापति, आलोक चौरसिया, बनारसी प्रसाद, विनोद वर्मा, अनीता दुबे, राजेश यादव, दिनेश सिंह के द्वारा 21 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel