दही थाना चौराहे पर चला वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

दही थाना चौराहे पर चला वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

थाना के पास गुरुवार देर शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 


स्वतंत्र प्रभात 


उन्नाव। दही थाना चौराहों पर उन्नाव पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आपत्ति जनक समान, शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई दही थाना के पास गुरुवार देर शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 


जिसमें  मोटरसाइकिल वाहन पकड़े गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए दही थाना के इंचार्ज प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि दही थाना के पास पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी क्राइम को लेकर वाहन चेकिंग चलाया गया। वाहन जांच प्रत्येक दिन किया जाता रहा है।

 लेकिन गुरुवार की देर शाम सघन जांच की गई। दो पहिया वाहनों की जांच बारीकी से की गई। जिसमें आपत्ति जनक समान, शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई। जिनके पास वाहनों के कागजात सही नहीं थे। वैसे वाहन का चालान कर दिया गया।


 वाहन चेकिंग से वाहन जांच के दौरान चालकों में हडकंप मचा रहा। वहीं त्रुटि पूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट वाले वाहन चालकों को आगे से वाहन चलाते समय सभी कागजात दुरुस्त रखने एवं हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की कड़ी हिदायत दी गई।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel