विधायक सलेमपुर ने नंगे पांव माता दुर्गा के पांडालों का किया भ्रमण

इस वर्ष भी नगर पंचायत लार, मझौलीराज में हर दुर्गा प्रतिमा के पास जाकर पूजा अर्चना किये 


 स्वतंत्र प्रभात 
 


सलेमपुर,देवरिया। विधायक काली प्रसाद ने  मझौलीराज में दुर्गा पंडालों में जाकर पूजा अर्चना की। नवरात्रि में माँ को प्रसन्न रखने के लिए लोग व्रत और पूजा साधना करते हैं ताकि माँ की कृपा बनी रहे ।


लेकिन सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद जो विगत वर्षों से दोनों नवरात्र में 9 वे दिन व्रत के साथ नंगे पांव पूरे विधानसभा में भ्रमण करते हैं। इस संकल्प की पूरे विधानसभा में बहुत चर्चा है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत लार, मझौलीराज में हर दुर्गा प्रतिमा के पास जाकर पूजा अर्चना किये व 


सभी मूर्ति रखने वाले लोगों से समस्या की जानकारी लिए। इस अवसर पर कमलेश तिवारी, विष्णुकान्त तिवारी,रजनीकांत सिंह ,देवेन्द्र सिंह "राजू",अजय दुबे वत्स,राजेश सिंह,ओम प्रकाश मोदनवाल ,किशन मोदनवाल ,रामजीवन चौहान,कन्हैया चौहान ,विवेक सिंह ,विवेक सिंह विशेन,चंद्रभूषण सिंह ,हेमन्त कुमार भोला व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel