जीजा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी मौके पर मौत

जीजा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी मौके पर मौत

 



मौत का कारण पूरी तरह नही हुआ साफ, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करने में जुटी 

उरई (जालौन) 


गोहन थाना की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्राम कस्बा ईंटों में अपने जीजा दीदी के यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

मिली जानकारी के मुताबिक चौकी के कस्बा ईंटों में काली नगर में पूनम उम्र 23 वर्ष पुत्री स्व० साधूराम कुशवाहा निवासी कुरेपुरा कनार थाना गोहन जिसकी माता की मृत्यु बचपन में हो गई थी। और पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक छात्रा के 3 भाई है।2 भाई बम्बई में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। और 1 भाई गांव में रहता है।जो कि दिमाग से कमजोर बताया जा रहा है।मृतका अपने बहनोई अनुराग पुत्र सुन्दर के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। 

बीते शुक्रवार की शाम अनुराग कहीं वाहर गया हुआ था। और मृतका की बहिन पास में बने मन्दिर में कीर्तनों में सम्मिलित होने चली गई थी।घर में मृतका अकेली थी। और कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। मृतका की बहिन जब मन्दिर से और कीर्तनों से लौटकर वापस घर में आई।तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया।तो अन्दर से कोई आवाज नहीं आई। और ना ही दरवाजा खुला।तो मृतका की बहिन ने बगल में लगे जंगले से कमरे के अन्दर झांक कर देखा। 

तो अन्दर लेन्टर में लगे कड़ा से साड़ी से फंदा लगाकर मृतका का शव लटकता दिखाई दिया। बहिन ने मृतका को लटका देखा।तो चीख निकल पड़ी चीख की आवाज सुनकर मुहल्ले वाले पड़ोसी इक्ट्ठा हो गये। और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ तत्काल प्रभाव से पहूंचे चौकी प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने घटनास्थल की जांच की। और मृतका के बहनोई से घटना के बारे में जानकारी ली। 

पूछताछ में मृतका के बहनोई ने बताया कि मृतक छात्रा के भाई 15 दिन पूर्व बम्बई से आए थे। और मृतका का मुबाईल फोन मृतका से छीन ले गए थे।बस इतनी सी बात है। और कोई बात नही है।सुना घर पाकर मृतका ने शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

कुछ लोगों का कहना है कि मृतक छात्रा कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। मौत का कारण अभी पूरी तरह साफ नही हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान ब्रजेश प्रजापति के समक्ष पंचनामा भरकर लाश को बिच्छेदन गृह भेज दिया है। और जांच करने में जुट गई है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel