झाड़ी में मिला विधवा महिला का शव
महिला शकुन्तला देवी उम्र लगभग 55 वर्ष गॉव के झाड़ी में मृत पाई गई।
स्वतंत्र प्रभात
विमलेश विश्वकर्मा
अम्बेडकर नगर ब्लॉक अकबरपुर थाना सम्मनपुर के अंतर्गत ग्राम पहाड़ पुर टंडवा महिला शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय राम सेवक राज भर की सुबह घर पर न मिलने पर लोगो ने खोज बीन की महिला शकुन्तला देवी उम्र लगभग 55 वर्ष गॉव के झाड़ी में मृत पाई गई।
गाँव के ही लोगो ने112 पर फ़ोन कर पुलिस को खबर दी थाना अध्यक्ष सुबेदार यादव फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुचे शव की तहकीकात कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये और घटना स्थल व लगभग 100 मीटर की दूरी पर मृतक महिला के घर जा कर तफ्तीश की।
महिला अपने घर पर अकेली रहती थी परिवार में उसके जेठ के दो लड़के पीछे घर बनाकर रहते थे। गाँव वालों का मानना हैं कि महिला की हत्या कही और कर वहाँ खेत के पास झाड़ी में फेक गये थाना अध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकता हैं।खबर पूरे आग की तरह क्षेत्र मे फैल गयी ।
Comment List