साइकिल यात्रा कर पडरौना पहुचे केंद्रीय सशस्त्रबल को मनीष जायसवाल ने किया स्वागत

साइकिल यात्रा कर पडरौना पहुचे केंद्रीय सशस्त्रबल को मनीष जायसवाल ने किया स्वागत

साइकिल यात्रा कर पडरौना पहुचे केंद्रीय सशस्त्रबल को मनीष जायसवाल ने किया स्वागत


स्वतंत्र प्रभात 

उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा 75 साईकल रैली सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान रविवार को नगर के तिलक चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया। 

इसके साथ ही अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा साईकल रैली में हिस्सा भी लिया गया जिसके तहत तिलक चौक से जलकल भवन तक साईकल यात्रा की गई।कार्यक्रम के बाद सभी साईकल चालकों के ठहरने, जलपान व भोजन की व्यवस्था भी नपा द्वारा की गई।

 ज्ञात हो कि यह यात्रा भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के 75 साल की प्रगति और विकास को याद करते हुए बिहार के बेतिहरवा गाँधी आश्रम पश्चिमी चम्पारण से शुरू होकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरते हुए 2 अक्टूबर को राजघाट नई दिल्ली में समाप्त होनी है। 

साईकल यात्रा में टीम कैप्टन इंस्पेक्टर श्यामल कुमार सब इंस्पेक्टर विकास आशुतोष कश्यप कांस्टेबल  मनोज कुमार मांझी, आरक्षक  गोपाल कृष्ण, नरेंद्र कुमार, चिंटू मौनी बोरा, चौधरी आरीफ, साहिल गोत्रा, रिडिप कलिता, निर्मल उत्तम,प्रधान आरक्षक राकेश कुमार राजीव कुमार उपस्थित रहे

 इस दौरान दीनदयाल मद्धेशिया श्याम शाह बृजेश शर्मा सतेन्द्र यादव आलोक शर्मा अमित तिवारी रिन्टू पाठक जय राम दुबे अनंत सिंह कुंदन सिंह विनय गौड़ अभय तिवारी अंकुर गुप्ता आंनद रावत उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel