मण्डलायुक्त ने जसरा स्थित नवीन सब्जी मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने जसरा स्थित नवीन सब्जी मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

नवीन सब्जी मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया

मण्डलायुक्त संजय  गोयल गुरूवार को जसरा स्थित नवीन सब्जी मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, धान की सही तौल हो। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन  पुष्पराज सिंह, आरएमओ श् प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel