बांसगांव विधान सभा सपा नेत्री ने लखनऊ पहुँचकर पार्टी संस्थापक को दी बधाई

बांसगांव विधान सभा सपा नेत्री ने लखनऊ पहुँचकर पार्टी संस्थापक को दी बधाई

बांसगांव विधान सभा सुमन पासवान ने लिया आशीर्वाद

बाँसगांव - गोरखपुर।समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के 83वे जन्मदिन के अवसर पर बांसगांव विधान सभा की सपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन पासवान ने लखनऊ पहुँचकर अपने नेता को बधाई दी। और उनके सुखमय जीवन की बधाई दी।और सपा मुखिया पूर्व मुख्यमन्त्री मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद ली।
आत्मीय मुलाकात से सपा नेत्री सुमन पासवान गदगद हुई।

पार्टी कार्यालय पर भव्य रूप से सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया।तथा एक विचार गोष्टी आयोजित कर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संघर्षो से भरे जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गयी।

1992 में नेता जी ने पार्टी की स्थापना की। और अपने संघर्षो से पार्टी को मजबूती प्रदान किये।नेता जी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री भी रहे।और एक बार रक्षा मन्त्री भी रहे।मुलायम सिंह की विचारधारा लोहिया की रही है।इनके नाम पर ही नेता जी ने लोहियावाहिनी कि स्थापना भी किये।

और इनके प्रेरणाश्रोत किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह रहे।उन्ही के आधार पर नेता जी ने अपने कार्यकाल में किसानों,गरीबो व नौजवानों के लिए काम किये ।बांसगांव विधान सभा सपा नेत्री सुमन पासवान ने सपा मुखिया मुलायम सिंह से आशीर्वाद लिया और पार्टी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश सिंह यादव से भी मिली।

बांसगांव विधानसभा सपा नेत्री सुमन पासवान से बात करने पर उन्होंने बताई की सपा संरक्षक नेता जी से मुलाकात कर उनको जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे उम्र की और सुखी जीवन की कामना की। इसके साथ-साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव से भीे मुलाकात हुई और उनका आशिर्वाद ली।

समाजवादी लोहियावाहिनी के जिलासचिव हरिशचन्द्र राय बबलू और अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष डॉ0 सुरेश भारती ने सपा नेत्री सुमन पासवान की सराहना किये की लखनऊ पहुँचकर उन्होंने सपा संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी ये हमारे बांसगांव विधानसभा  क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel