ब्लाक प्रमुख ने पूर्व सपा मंत्री फरीद किदवई का किया जोरदार स्वागत

ब्लाक प्रमुख ने पूर्व सपा मंत्री फरीद किदवई का किया जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है।

फतेहपुर-बाराबंकी।

 आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सपा पार्टी के पूर्व मंत्री ने ब्लाक निन्दूरा क्षेत्र पहुंचे, जहां पर ब्लाक प्रमुख  ने पूर्व मंत्री फरीद महफूज का जोरदार स्वागत किया। रामू गुप्ता ने माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात क्षेत्रीय लोगो ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता फरीद महफूज किदवई ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश में सपा की लहर चल रही है, सपा पार्टी प्रतिदिन अन्य दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यो के हितैषी है। 

सपा सरकार में और सपा के संगठन में अल्पसंख्यकों को हमेशा बड़ी भागीदारी मिली है। मौजूदा सरकार प्रदेश का माहौल खराब करने का काम कर रही है वहीं मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए किदवई ने कहा देश में डीजल पेट्रोल की बेतहाशा वृद्धि से देश का किसान और नौजवान परेशान है, जिससे किसान की आमदनी वर्तमान समय में ना के बराबर है, मौजूदा सरकार जनता से खोखले  वादे कर रही है। इस मौके पर निंदुरा प्रमुख रामू गुप्ता,चन्द्रशेखर गुप्ता पूर्व प्रमुख,पूर्व प्रधान नजरुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ लवकुश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राम राज यादव ,प्रधान रामशंकर गुप्ता,नदीम मिर्ज़ा,वीरेन्द्र यादव,जंगी यादव,बीडीसी राम सेवक,प्रभाकर सिंह,जीशान गाज़ी,सचिन मौर्य,निन्दूरा प्रधान कमलेश यादव,उदयभान रावत,अर्जुन यादव,प्रधान कासिम,छत्रपाल यादव,अनीस सिद्दीकी,अखिलेश यादव,    शकीला बानो, शबनम,ओम प्रकाश यादव,रंजीत यादव,अजीम, वाजबुल,राज कुमार लाला,मुबीन गाज़ी,आशिक गाज़ी,प्रवेश मौर्या, लवकुश राजपूत,संजय यादव, सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel