महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली प्रतिज्ञा पदयात्रा

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर हमलोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है

 चुनार कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा विभग के प्रदेश महासचिव विजय कुमार सिंह उर्फ ए० बी० भईया के नेतृत्व में  चुनार स्टेशन से टेकउर ,चौक,तहसील होते हुए बालूघाट तक  प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली गई।  

यात्रा में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल के प्रभारी मकसूद खान  रहे। इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए  प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,  बिजली की समस्या, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रत्येक जिले में यह प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है।

 यात्रा  के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष कमर वसीम ने भारतीय किसान सेना के रामविलास सिंह,मुन्ना चौबे,शिवमूरत सिंह,अशोक पाल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया। किसान सेना से कांग्रेस  पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा  कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर हमलोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है

कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगो को विजय कुमार सिंह उर्फ ए०बी० भईया ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह उर्फ ए० बी० भईया संभावित प्रत्यासी चुनार विधान सभा, मंसूर अहमद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चुनार,,आयुषी शुक्ला, शिवानी साहनी जिला उपाध्यक्ष,अख्तर अली नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    

सरकार बनते ही लघु एवं सीमांत किसानों कर्जा माफ करेगी

सीखड़ मीरजापुर  सीखड़, मंगलवार को ग्राम पंचायत बगहा निवासी फूलगेन सिंह, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा  के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर के विधायक सीताराम वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी  संकल्प  लेती है पहला एजेंडा था कि सरकार बनते ही लघु एवं सीमांत किसानों कर्जा माफ करेगी सरकार  बनते ही 36 हजार करोड़ 84 लाख किसानों का कर्जा माफ किया

और प्रधानमंत्री ने ₹6000 प्रति वर्ष किसानों को देना भी शुरू किया किसानों के लिए तमाम सुविधाएं सरकार ने लागू किया है जन धन योजना जीरो बैलेंस के खाते में भी कोरोना काल में  पैसे गरिबों के खाते में  सिधे आए सरकार गरीबों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयासरत है भारतीय जनता पार्टी गौरवशाली बने सबका विकास तभी होगा भारतीय जनता पार्टी चाहती है समाज के अंतिम पायदान पर जो लोग हैं उसे सरकार आगे बढ़ाने का काम शुरू किया है

 मजदूरों के लिए सरकार ने काफी योजनाएं शुरू की है हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है जिससे गरीब तबके के लोगों का आसानी से इलाज हो सके मुसलमानों के हित को देखते हुए तीन तलाक को खत्म किया है गैस कनेक्शन आवास आदि की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है गरीबों की मदद करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य हैकेंद्र एवं राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने पर देश का चहुमुखी विकास होता है

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भाजपा का सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय जिला कार्यसमिति सदस्य विजय नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा फुलगेंन सिंह मंडल उपाध्यक्ष जय हिंद सिंह मंडल उपाध्यक्ष शीव प्रसाद द्विवेदी मीडिया प्रभारी ज्ञान धर शुक्ला मंडल महामंत्री विजय भारद्वाज पटेल शीतलेश्वर पाठक दीपक तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel