विकास के नाम पर जनता को किया जा रहा गुमराह तनवीर ख़ान

विकास के नाम पर जनता को किया जा रहा गुमराह तनवीर ख़ान

भाजपा पर लगाया लोकतंत्र खत्म करने का आरोप

स्वतंत्र प्रभात 

उन्नाव विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी शुरू हो गई है।तनवीर ख़ान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने भाजपा पर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।तनवीर ख़ान ने कहा कि भाजपा साफ झूठ बोलती है।उनका कहना है कि विकास भाजपा के लिए कोई संवोदनशील मुद्दा नहीं है।

तनवीर ख़ान ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे को हर जगह पर खरीद-बेच और व्यापार की तरह इस्तेमाल करती है।तनवीर ख़ान का कहना है कि उपलब्धियों के नाम पर भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है।इसीलिए वह सपा को बदनाम करने में जुटी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की स्वतंत्रता को पूरी तरह से खत्म करने का काम कर रही है।

इसके साथ ही नि.प्रदेश महामंत्री छात्र सभा तनवीर ख़ान ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी आरोप भाजपा पर लगाया।तनवीर ख़ान ने कहा कि ब्लैक मनी भ्रष्टाचार और आतंकवाद के मुद्दों पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई अब राज्य की जनता पहचान चुकी है।तनवीर ख़ान ने भाजपा को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि फासिस्ट ताकतों से देश को बचाना होगा।उन्होंने भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार का भी आरोप लगाया।

नि.प्रदेश महामंत्री छात्र सभा तनवीर ख़ान ने कहा कि भाजपा का रवैया सामाजिक न्याय के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।करीब 6 करोड़ मजदूर भाजपा की नीतियों की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं।किसान और बेरोजगारी देश की मुख्य समस्या हैं।उन्होंने समाजवादी पार्टी को लोकतंत्र के प्रति समर्पित बताया।कहा कि जनता के पास संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए एसपी ही एक विकल्प है।

सपा ही वंचितों और समाज की उपेक्षा का शिकार हुए लोगों की लड़ाई लड़ सकती है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार फिर से सपा की सरकार बनेगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel