सपा ने संविधान बचाओ संगोष्ठी का किया आयोजन,मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा सपा ही एक मात्र विकल्प

सपा ने संविधान बचाओ संगोष्ठी का किया आयोजन,मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने कहा सपा ही एक मात्र विकल्प

सपा को भारी मतों से विजयी बनाने का मंत्र दिया गया।

स्वतंत्र प्रभात 

\राजकुमार शर्मा

 
    खजनी।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को खजनी विधान सभा क्षेत्र के महदेवा बाजार में समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अन्नू प्रसाद के नेतृव में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया।तत्पश्चात संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को आगामी चुनाव में सपा को भारी मतों से विजयी बनाने का मंत्र दिया गया।

   कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता मिठाईलाल भारती ने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्ग के लोगों का हाल बेहाल है।युवा योग्य होते हुए भी नौकरी को तरस रहा है।भाजपा बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर के बनाये आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने पर आमादा है।सपा की सरकार आएगी तो बाबा साहब के बनाये संविधान को बचाने के साथ ही दलितों, शोषितों, पिछड़ों, किसानों सहित अन्य को उनके हक व अधिकार दिलाने का कार्य करेगी।

  समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है।दिन प्रति दिन महिलाओं से हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।सपा की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई।सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भोलानाथ यादव की टीम द्वारा लोकगीत के माध्यम से सपा की नीतियों व योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।

   कार्यक्रम की अध्यक्षता खजनी विधान सभा के उपाध्यक्ष आशिक अली व संचालन अमर पासवान ने किया।  इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने सिकरीगंज के जद्दूपट्टी में स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव,बिंदा पासवान, राममिलन यादव, जावेद अंसारी, रामचन्द्र उर्फ साधु यादव, देवेंद्र यादव, मनीष शर्मा, जाहिद अली, अजय, रविन्द्र, चंद्रपाल यादव, प्रमोद यादव, दुर्गविजय यादव, दुर्विजय, बीपी यादव, इजहार अंसारी, दानिश, तौफीक, शैलेश यादव, विकास यादव, राकेश यादव, सूबेदार, शैलेश यादव, सचिन यादव, गुड्डू कन्नौजिया, नीरज कन्नौजिया, सतेंद्र कन्नौजिया, तुलसी प्रसाद, राहुल गौंड,सिंटू,रितेश,नन्दलाल, बंटी आदि उपस्थित थे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel