गुरु नानक प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

बंडा/शाहजहांपुर।
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर नगर गुरुद्वारा से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।श्रृद्धालुओं ने शोभायात्रा में गेंदा गुलाब के फूलों की लड़ी के बीच विराजमान पावन गुरु ग्रंथ साहिब को मत्था टेक सतनाम वाहेगुरु के उद्घघोष के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर गुरुद्वारा से इलाकाई संगत के सहयोग से निकाली गई।
विशाल शोभायात्रा की अगुवाई में पीत वस्त्र धारण किए हुए पंच प्यारे के आगे निहंग गतका खिलाड़ियों द्वारा कृपाण चरखा डंडी,सीने पर नारियल तोड़ना आदि हैरत अंग्रेज करतब मुख्य आकर्षण रहे। विशाल शोभायात्रा के बीच गुरुमुखी महिलाओं की टीम नानक आयो हमारे द्वार सत्य नाम वाहे गुरु की महिमा का वर्णन कर शोभायात्रा को भक्तिमय कर रही थी।
नगर के मुख्य चौराहे पर शोभायात्रा के पहुंचने पर पूरा कस्बा नानक मई हो गया।रास्ते में श्री गायत्री महाशक्ति इंटर कॉलेज,शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज,स्वर्ण पैलेस,चंदी प्रतिष्ठान,जसपाल सिंह के आवास समेत गुरु तेग बहादुर एजुकेशन एकेडमी पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा फल वितरित कर भव्य स्वागत किया गया है।
इसके अलावा दलेलापुर व रामपुर हीरा में शोभायात्रा का स्वागत किया गया।शहीद भगत सिंह के प्रबंधक सरदार कृपाल सिंह ने पंच प्यारो व गतका खिलाड़ियों को सरोपा भेंट कर सत्कार किया।शोभायात्रा में तोप प्रदर्शन बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा में गुरु तेग बहादुर पैरामेडिकल कॉलेज के जसवीर सिंह,गायत्री इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रजेश चंद्र मिश्रा, सरोज कुमार, शहीद भगत सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार, शिशुपाल प्रेमी,राजा चंद्री, सरदार निर्मल सिंह,सोहन सिंह परवाना,परमजीत सिंह,रछपाल सिंह,मनजीत सिंह,संजय सिंह अमरीक सिंह गुरमेल सिंह आदि के सहयोग
से गुरु का ताल आगरा गुरुद्वारा के संत बाबा प्रीतम सिंह के निर्देशन में नगर गुरुद्वारा के बाबा अमरीक सिंह की देखरेख में शोभायात्रा पुवाया के कुटिया साहब गुरुद्वारा में पहुंची। देर शाम संगत के वापस लौटने पर गुरु का अटूट लंगर श्रद्धालुओं ने द्वारा छक्का जाएगा। रात में शब्द कीर्तन से संगत निहाल होगी।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Invalid argument supplied for foreach()
Filename: partials/_comments.php
Line Number: 9
Backtrace:
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/partials/_comments.php
Line: 9
Function: _error_handler
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/post.php
Line: 258
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/controllers/Home.php
Line: 198
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once