भदोही विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी बरसे विधायक विजय मिश्र पर।

भदोही विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी बरसे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही।
विधायक रविन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को जिले में अवैध बालू खनन और मिट्टी खनन करने का गंभीर आरोप लगाया। और कहा कि इसमें उनके सहयोगी और परिवार के लोग भी शामिल है।
लोग डर वश विजय मिश्र के खिलाफ नही बोलते है।
मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भदोही विधायक रविन्द्र त्रिपाठी ने सीधे ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र पर जिले में हो रही अवैध बालू खनन और मिट्टी खनन का जिम्मेदार बताया। रविन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि केवल पूर्वांचल ही नही अपितु पुरे उत्तर प्रदेश का गुंडा, माफिया, खनन माफिया, भू माफिया, अपराध माफिया जिस पर 75 मुकदमें है।
जो गरीबों के पैसे पर अवैध खनन करके डकैती कर रहा है। जिले के तीन गंगा घाटों पुरवां, इब्राहिमपुर और कूडी कला का बालू टेंडर है। लेकिन खनन निरीक्षक और खनन माफिया की मिलीभगत से तमाम गलतियां करके गरीबों के पैसा को लूटा जा रहा है।
कहा कि शासनादेश है कि बालू का भंडारण घाट से पांच किमी की दूरी से होना चाहिए जो खनन माफिया और खनन निरीक्षक की वजह से इब्राहिमपुर में ही बालू भंडारण नियम का उल्लंघन किया गया है। और गरीबों का पैसा लूटने का कार्य किया है।
रविन्द्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि दस्युपुर में हाईकोर्ट के आदेश के 52 हजार बावन घन मीटर बालू सीज किया गया था लेकिन स्थानीय लोगों ने डर के कारण शिकायत न की। और सीज बालू की मात्रा के बारे में अधिकारियों से पूछने की बात कही।
विधायक ने कहा कि अवैध खनन की जानकारी जिले के उच्च अधिकारियों को नही थी लेकिन अब जानकारी हुई है और कार्यवाही एक हफ्ते के अन्दर दिखाई देगी।
विधायक ने कहा कि इस अवैध खनन में विजय मिश्र के सहयोगी और परिवार के लोग भी सम्मिलित है।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Invalid argument supplied for foreach()
Filename: partials/_comments.php
Line Number: 9
Backtrace:
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/partials/_comments.php
Line: 9
Function: _error_handler
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/post.php
Line: 258
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/controllers/Home.php
Line: 198
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once