बिलसंडा के गांव तिलछी में महिला प्रधान को पति ने निर्वस्त्र कर पीटा, महिला का सिर फटा

पुलिस को दी गई तहरीर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की एनसीआर
बीसलपुर:-
थाना बिलसंडा क्षेत्र में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को पारिवारिक कलह के चलते घर से बाहर निकालकर सरेआम उसकी पिटाई की, पति ने अपना आपा खो दिया। पत्नी के गुप्तांग में डंडा भी डाल दिया साथही पति ने पत्नी के सिर में डंडा मारा। जिससे उसका सिर फट गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मामला कुछ यूं है कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलछी की प्रधान सुनीता देवी पत्नी सन्तोष कुमार है। आरोप है कि सुनीता देवी का पति जबरन पैसे लेने के लिए आए दिन मारपीट कर गाली गलौज करते है। जिसको लेकर आये दिन घर पर कलह बना रहता था, बीती रात घर पर सन्तोष कुमार ने अपनी प्रधान पत्नी सुनीता देवी को पैसे के लेनदेन को लेकर लड़ाई हुई। जिसमें सन्तोष कुमार ने अपनी प्रधान पत्नी सुनीता देवी से गालीगलौज की उसके बाद उसकी पिटाई भी कर दी
उसके बाद मानवता को शर्मसार करते हुए गुप्तांग में डंडा भी डाल दिया, उसके बाद महिला के सिर पर डंडा मार दिया। जिससे महिला का सिर फट गया। पीड़ित प्रधान महिला ने थाने में तहरीर दी जिसकी सूचना मिलते ही आरोपी पति संतोष कुमार मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर तहरीर मिलने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। केवल एनसीआर दर्ज कर जिम्मेदारियों से अपना पल्ला झाड़ लिया। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में खास चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला बोली पैसे के लालच में आए पिटाई करता है पति
महिला सुनीता देवी ने बताया कि हम गांव के प्रधान हैं। तो हमारा पति संतोष कुमार बैंक से पैसे निकालने के लिए अक्सर कर हमारे साथ मार पिटाई करता था। गाली गलौज करता था। जिसको लेकर कई बार मायके भी गया। उसके बाद भी यह वहां पर आकर भी गाली-गलौज और मारपीट करता था। बीती रात इसने बहुत ज्यादा मापीट की और मानवता को तार तार करने वाली हरकते कर दी। ऐसे में महिला न्याय के लिए भटक रही है।
गांव तिलछी की प्रधान सुनीता देवी के साथ जो घटना हुई है। उसकी पुलिस को जानकारी है। महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया जा गया है। मेडिकल के आधार पर तरमीम किया जाएगा।
प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Invalid argument supplied for foreach()
Filename: partials/_comments.php
Line Number: 9
Backtrace:
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/partials/_comments.php
Line: 9
Function: _error_handler
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/views/post.php
Line: 258
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/application/controllers/Home.php
Line: 198
Function: view
File: /home/swatantraprabhat/public_html/index.php
Line: 316
Function: require_once