असम के रंगिया पुलिस ने अभियान चलाकर एक ट्रक से दो पोर्क्यूपाईन किये बरामद

असम के रंगिया पुलिस ने अभियान चलाकर एक ट्रक से दो पोर्क्यूपाईन किये बरामद

चार को किया गिरफ्तार


स्वतंत्र प्रभात-

रंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज एक अभियान चलाकर बाहरी राज्य की एक ट्रक से दो वन्य प्राणी ' पोर्क्यूपाईन ' जब्त करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकरी के अनुसार दोनों पोर्क्यूपाईन को गुवाहाटी से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इस अभियान में  ट्रक नम्बर UP21BN7208 को जब्त करने के साथ ट्रक के चालक सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश के चारों व्यक्तियों के नाम क्रमशः सकिब आला, सौरभ पासा, मोहम्मद आली और मोहम्मद मारूफ बताया गया है।

रंगिया थाना प्रभारी भास्कर मल्ल पटवारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जब्त किए गए दोनों वन्य प्राणियों का आनुमानिक मूल्य 3-5 लाख रुपये बताया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार दोनों वन्य प्राणी व्यक्तियों द्वारा गुवाहाटी के पल्टन बाजार से 1 लाख रुपये में क्रय किया गया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel