मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे,बहन की शादी की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे,बहन की शादी की तैयारियों का लिया जायजा


 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे,बहन की शादी की तैयारियों का लिया जायजा

(अशफाक अहमद)

गोला।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग 1:50 बजे हेलीकॉप्टर से लूकैया टांड़ में उतरे। रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री यहां से वाहनों के काफिले के साथ अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोग पूर्वजों के परंपरा के अनुसार चलते हैं छोटी बहन की शादी होने वाली है शादी पूरे विधि विधान व परंपरा के अनुसार किया जा रहा है।उसी की तैयारी तथा 27 नवंबर को सोना सोबरन के शहादत दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस बल सुरक्षा चारों और तैनात किए गए थे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामगढ़ जिला की उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा, पतरातू के एसडीपीओ वीके चौधरी, रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु, भुनेश्वर प्रसाद महतो उर्फ भन्नु महतो, महेश ठाकुर, विनोद महतो, बरतू करमाली, आलम अंसारी, जीतलाल टूडू आदि मौजूद थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel