लापता महिला व बच्चे के शव देर रात हुई कुआँ से बरामद

लापता महिला व बच्चे के शव देर रात हुई कुआँ से बरामद


 

लापता महिला व बच्चे के शव देर रात हुई कुआँ से बरामद  ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप
प्रखण्ड- मरकच्चो /  जिला- कोडरमा
अजीत कुमार राणा

मरकच्चो में विगत दिनों सोनेडीह डेब्वा में शौच जाने कह कर घर से निकली महिला व तीन वर्षीय पुत्री का शव सोमवार देर रात पुलिस के सहयोग से कुआँ से निकाली गयी। कुआँ गैरागी मे स्थित है। मृतक महिला की पहचान महुगांय पंचायत के ग्राम सोनडीह डेब्वा रिंकू देवी व तीन वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी बतायी जा रही थी। मृतक गुरुवार संध्या छः बजे अपने घर से शौच जाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कई लोगों को हिरासत मे भी लिया गया है। काफ़ी खोजबीन के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुँचने के बाद भी क्षेत्र में कई  तरह की चर्चाएं होने लगी है।

कई लोगों द्वारा दबे जुबान महिला की अपहरण कर लिए जाने की बात कहीं जा रही थी।  तो कहीं महिला के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। वहीं कई लोगों के द्वारा प्रेम प्रसंग की बात भी कहीं जा रही थी। अंततः गैरागी रोड़ स्थित कुँवा से शव को बरामद किया गया।  वहीं घटना की सूचना पा कर मरकच्चो थाना के एसआई कुंदन सिंह,  एसआई  उमेश सिंह  एव्ं काफीं संख्या में पुलिस जवान और ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिये। वहीं इस तरह की घटना को घटित होने से क्षेत्र में दहसत की माहौल बन गया है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel