वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपाइयों में हर्ष

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपाइयों में हर्ष


 

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपाइयों में हर्ष

HAZARIBAG

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। इस बाबत प्रदेश के द्वारा हजारीबाग जिले से 20 नेताओ को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने की सूची प्रदेश महामंत्री के माध्यम से भेजी गई है। नव मनोनीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि 1985 से लगातार पार्टी में रहकर विभिन्न दायित्यों का निर्वहन किया हूं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, बड़कागाँव का मण्डल अध्यक्ष,  20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता, सांसद प्रवक्ता, जिला महामंत्री तथा जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने इस बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत कर बड़ी जिम्मेवारी सौपी है जिसे तन मन व लगन से निर्वाहन करना है।
श्री मिश्रा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर भाजपाइयों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए बधाई दिया है। बधाई देनेवालों में जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,पूर्व विधायक मनोज यादव,पूर्व बरकट्ठा विधानसभा प्रत्याशी बटेश्वर मेहता, सुदेश चंद्रवंशी,  महामंत्री बिबेकानद सिंह सुनील साव,के०पी ओझा,इन्द्रनारायण कुशवाहा, अजय सिंह, हरीश श्रीवास्तव, गणेश यादव,  सदानंदओझा,इंदुमिश्रा,नंदलाल मेहता,  उपाध्यक्ष उमा पाठक, भानुमति पासवान, अजित चंद्रवंशी, महेंद्र राम बिहारी, इंद्र कुमार पंडित, रौशन कुमार, अमित राम, मुकुंद साव, रेणुका कुमारी, पुरुषोत्तम पांडेय, बिजय यादव, रामचंद्र महतो, बेचन साव, राजेन्द्र गुप्ता, खेमलाल महतो, भुनेश्वर पटेल, सुनील सिन्हा, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel