जरूरतमंदों को ट्राई साईकल व सिलाई मशीन का वितरण क़िया गया

जरूरतमंदों को ट्राई साईकल व सिलाई मशीन का वितरण क़िया गया


जरूरतमंदों को ट्राई साईकल व  सिलाई मशीन  का वितरण क़िया गया


केरेडारी से सनोज महतो की रिपोर्ट

केरेडारी/ हज़ारीबाग़/झारखंड एनटीपीसी केरेडारी एवं चत्तिबरियातू कोल माइनिंग परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत संस्कृति महिला समिति द्वारा जरूरतमंदों को ट्राई साईकल व  सिलाई मशीन  का वितरण क़िया गया। इसके उपरांत संस्कृति महिला समिति के सदस्यों द्वारा  वृक्षारोपण किया गया। संस्कृति महिला समिति की  अध्यक्षा श्रीमती अंजू सिन्हा ने कहा कि सिलाई मशीन महिलाओं को स्वालंबी बनाने हेतु स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वितरण किया जा रहा है। समय के साथ दिव्यांगों के प्रति लोगों को मानसिकता बदलनी होगी। अब दिव्यांग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित करने की जरूरत है। श्रीमती सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों की खूबी पहचानकर उन्हें निरंतर प्रेरित करने पर जोर दिया। दिव्यांगों को ट्राई साईकल दे कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण महत्वपूर्ण क्यों है। मुख्य कारणों में से एक कारण यह है कि वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व संभव नहीं है। संस्कृति महिला समिति द्वारा विस्थापित गाँव की महिलाओं के लिए  शिक्षा, स्वास्थय एवम कौशल विकाश  के लिए कार्य करने पे महिलाओं को प्रेरित करने पर जोर दिया। मौके पर महाप्रबंधक श्री एस के सिन्हा अपर महाप्रबंधक श्री ध्रुव कुमार एवं श्री सुभाष प्रसाद गुप्ता, उप महाप्रबंधक श्री एस कालिय मूर्ति, श्री यतीश कुमार  , श्री अनंत जगन्नाथ, श्री रमेश कुमार समेत महिला समिति की सचिव श्रीमती पीयूष राज एवं अन्य वरिष्ठ महिला सदस्य उपस्थित थीं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel