राज्यपाल ने किया मुविवि में त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण

राज्यपाल के विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने उनका स्वागत किया



‌स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज

‌ उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के यमुना परिसर में स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। उक्त भवन का क्षेत्रफल 725. 56 वर्ग मीटर है। इसके निर्माण की कुल लागत रु 453.20  लाख आई। इस भवन का शिलान्यास लगभग 2 वर्ष पूर्व 29 नवम्बर 2019 को  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ही किया था। इसका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड प्रयागराज द्वारा किया गया।

राज्यपाल के विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने परिसर में कल्पवृक्ष का रोपण किया।  राज्यपाल श्रीमती पटेल ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया।  कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने राज्यपाल  को बताया कि त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र पर सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसके साथ ही इस केन्द्र का उपयोग विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में किया जाएगा।

‌       उन्होंने निर्देश दिया कि गोद लिए हुए गांव में महिलाओं एवं बच्चों के कौशल विकास के लिए कैंप लगाकर प्रोत्साहित करें। बैठक में  कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ पंकज एल जानी, कुलसचिव डॉ अरुण कुमार गुप्ता, वित्त अधिकारी अजय कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा निदेशक सीका प्रोफेसर ओम जी गुप्ता आदि उपस्थित थे। यमुना परिसर में ही विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही इसी परिसर में कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए आवासीय कालोनी भी है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel