पुरवा में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों ने कार्यकारणी सदस्यों के साथ की अहम बैठक

पुरवा मंडल अध्यक्ष सरला सिंह ने सभी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए


स्वतंत्र प्रभात


 पुरवा उन्नाव । विकासखंड परिसर में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों ने कार्यकारणी सदस्यों के साथ अहम बैठक की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी व महिला मोर्चा जिलामंत्री पुनीता दीक्षित ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसमें कार्यक्रम का संचालन कर रही पुरवा मंडल अध्यक्ष सरला सिंह ने सभी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए

 कहा कि सुंदर सुर सजाने को साज बनाती हूं नौसिखिया परिंदे को बाज बनाती हूं सुनती हूं शिकायतें सबकी तब दुनिया बदलने की आवाज बनाती हूं समंदर तो परखता है हौसले कश्तियों के अरे मै तो डूबती कश्तियों को जहाज बनाती हूं बनाए चाहे चांद पे बुर्ज ए खलीफा अरे मै तो कच्ची ईट्टो से ही ताज बनाती हूं सुनकर तालियों की गड़गड़ाहट पूरे परिसर में गुज उठी उसके बाद जिला महामंत्री पुनीता दीक्षित ने कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए 

कहा कि आप सभी को सरकार योजनाओं धरातल पर ले जाने का कार्य करना चाहिए ताकि हर ग्रामीण को सरकार की सुविधाएं मुहैया की जा सके ।उसके बाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने पहुंचकर अपनी आपबीती सभी महिला मंडल अध्यक्षों को बताया और कहा कि मेरी एफआईआर पुरवा कोतवाली में नहीं लिखी जा रही है जिस को संज्ञान में लेते हुए महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरला सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से भी 

ज्यादा महिलाओं ने कोतवाली में पहुंचकर एफआईआर लिखे जाने की बात कही कार्यक्रम में जिला मंत्री श्रद्धा बाजपेई देवी मंडल अध्यक्ष रजनी गुप्ता सीमा राजपूत किरन गुप्ता महामंत्री अशोक मीनू रावत सावित्री प्रीति गुप्ता कार्यालय प्रभारी रूबी विनीता अनीता सोनी नीलम वंदना अंशिका जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा आशिक अली अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सलमान मंसूरी डॉक्टर रजनीश वर्मा विधायक प्रतिनिधि धर्म सिंह घायल विधानसभा आईटी संयोजक गौरवेन्द्र अवस्थी सहित इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel