बिजली करंट की चपेट में आने से महिला सहित चार झुलसे

बिजली करंट की चपेट में आने से महिला सहित चार झुलसे

बिजली करंट की चपेट में आने से महिला सहित चार झुलसे


स्वतंत्र प्रभात-

खड्डा,कुशीनगर।

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर सुकरौली में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे टीवी का प्लग ऑफ करते समय अचानक एक महिला करंट की चपेट में आ गई। जिसे बचाने गए तीन अन्य सदस्य भी झुलस गए। सभी चार घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में ईलाज चल रहा है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि घर में टीवी देख रही कंचना सिंह पत्नी साहब सिंह टीवी का स्विच ऑफ कर रही थी तभी करंट की चपेट में आ गई। जिन्हे बचाने की कोशिश में घर के 18 वर्षीय युवक शंभू सिंह 45 वर्षीय रमेश सिंह 15 वर्षीय रोशनी पुत्री शंभू पासवान बिजली के चपेट में आ गए जो बुरी तरह झूलस गए। झुलसे सभी घायलों को तुर्कहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ईलाज चल रहा है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel