माधोसिंह में युवती से मनबढ ने की छेड़खानी, तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज।

माधोसिंह में युवती से मनबढ ने की छेड़खानी, तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज।

माधोसिंह में युवती से मनबढ ने की छेड़खानी, तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज। प्रदीप दुबे (रिपोर्टर) सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस तरह बात करती है लेकिन स्थानीय स्तर पर सरकार के यह दावे केवल हवा-हवाई साबित होते हैं और मनबढ़ लोग खुलेआम महिलाओं के साथ छेड़खानी व छींटाकशी करने से बाज नहीं आते

माधोसिंह में युवती से मनबढ ने की छेड़खानी, तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज।

प्रदीप दुबे (रिपोर्टर)

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस तरह बात करती है लेकिन स्थानीय स्तर पर सरकार के यह दावे केवल हवा-हवाई साबित होते हैं और मनबढ़ लोग खुलेआम महिलाओं के साथ छेड़खानी व छींटाकशी करने से बाज नहीं आते और अपने मनबढी के आगे स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी जैसे कुछ नहीं समझते हैं। साथ में पुलिस का भी रवैया कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि जैसे वह पीड़ित परिवार की बात को सुनना नहीं चाहता और काफी मिन्नतों के बाद पीड़ित की बात सुनी जाती है।

एक ऐसा ही मामला कालीन नगरी भदोही में औराई क्षेत्र के माधोसिंह बाजार में देखने को मिला। जहां पर एक मनबढ़ ने खुलेआम एक युवती के छत पर चढकर उससे छेड़खानी की और लडकी द्वारा विरोध करने पर आरोपी राजा पुत्र अनवारू निवासी माधोसिंह छत से उतर कर भाग गया और कुछ देर बाद आकर पीडि़त परिवार को गाली गुप्ता दिया और धमकी देने के बाद घर चला गया।

यह घटना नौ जून की रात की है। हालांकि इस मामले में तीन दिन बाद औराई थाना में शनिवार को धारा 354(क) और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel