नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल विकास कार्यक्रम की हुई बैठक।

नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल विकास कार्यक्रम की हुई बैठक।

सदस्य उपस्थित रहे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम ने बैठक की रूपरेखा बताई।


 स्वतंत्र प्रभात 
 

हमीरपुर-


गुरुवार को विकासखंड गोहांड में युवा मंडल विकास कार्यक्रम की बैठक संपन्न हुई। विकासखंड गोहांड के प्रत्येक गांव में युवा मंडल स्थापित किए गए तथा इस बैठक में युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम ने बैठक की रूपरेखा बताई।


 नेहरू युवा केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा भारत सरकार द्वारा भेजे जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की यह भी बताया की नेहरू युवा केंद्र युवा उत्थान के लिए अनेक कदम उठा रहा है।गोहांड ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी डॉ पी. डी.राजपूत ने युवाओं को बताया की अपने विचारों को सकारात्मक बनाएं। 

समय बहुत ही अमूल्य है । समाज के लिए कार्य युवा शक्ति के द्वारा ही किए जाते हैं। पूर्व जिला योग प्रचारक लवकुश स्वदेशी ने बताया कि हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। पूर्व एनवाईवी यशवंत ने नेहरू युवा केंद्र में किए गए कार्यों के अनुभव को साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के हुनर को निखारने की अच्छी दिशा देना और भारत सरकार की सभी योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाना।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel