30 नवम्बर को लखनऊ के इको पार्क में आयोजित आंदोलन के माध्यम से शिक्षक सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

30 नवम्बर को लखनऊ के इको पार्क में आयोजित आंदोलन के माध्यम से शिक्षक सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

जिला कार्यकारिणी की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में संपन्न हुई


देवरिया। कर्मचारी, शिक्षक ,अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के जिला कार्यकारिणी की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह व संचालन जिला संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने किया।

 बैठक में जनपद के दर्जनों मान्यता प्राप्त संघो के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 30 नवंबर  को राजधानी लखनऊ के इको पार्क में होने वाले महा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के साथी पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षक कर्मचारी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। आंदोलन में प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, महाविद्यालय शिक्षक , संयुक्त कर्मचारी परिषद, सफाई कर्मचारी संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट एसोसिएशन, कोषाधिकारी कार्यालय संघ, लोक निर्माण विभाग संघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ , कृषि विभाग संघ स्वास्थ्य विभाग संघ के कर्मचारी लगभग 50 बसों के माध्यम से महा आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे।

 सरकार द्वारा अब तक समस्या के समाधान हेतु कोई सार्थक प्रयास न किए जाने से शिक्षक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और वे आर पार के संघर्ष के लिए तैयार है। संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों द्वारा जनपद स्तर पर विशाल मोटरसाइकिल जुलूस और जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन से सरकार को सबक लेना चाहिए। हमारे अनुशासन को सरकार हमारी कमजोरी ना समझे 30 नवंबर का आंदोलन आर पार का होगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन से कोई भी शिक्षक कर्मचारी तब तक नहीं हिलेगा जब तक उन्हे प्रदेश नेतृत्व का कोई निर्देश प्राप्त ना हो जाए।

बैठक को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव, संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिला मंत्री महेंद्र जायसवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंह , कोषाध्यक्ष ऋषिकेश जयसवाल, माध्यमिक जिला मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी , विकास भवन कर्मचारी संघ के मनोज कुमार पांडेय, अनूप सिंह , विजय भारत सिंह, शफीक अहमद खान, श्री राम तिवारी, लालसा यादव, डॉ.सत्य प्रकाश सिंह, रामदेव सिंह, घनश्याम यादव ने संबोधित किया।इस दौरान अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel