तीसरे दिन भी गंगा में गिरी महिला का नहीं लग सका सुराग

तीसरे दिन भी गंगा में गिरी महिला का नहीं लग सका सुराग

पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग लापता महिला को खोजने का प्रयास चल रहा है


उन्नाव। मेला देखने आई एक महिला संदिग्ध हालत में गंगा नदी में गिर गई थी। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस टीम व गोताखोर उसकी खोजबीन करते रहे। मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी है। बहन से चचेरे देवर से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। हरदोई थाना कासिमपुर की रहने वाली नंदनी पुत्री रामिकिशन शुक्रवार को मेला देखने आई थी।

इस दौरान देर रात उसके गंगा नदी में गिरने की बात सामने आई। जिसके बाद बहन सुभाषिनी की तहरीर पर आरोपित पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग लापता महिला को खोजने का प्रयास चल रहा है। मगर अभी तक कोई सफलता नही मिल सकी। सोमवार सुबह से ही पुलिस की देखरेख में गंगा नदी में उसे खोजने का प्रयास जारी है। मगर सफलता नही मिल सकी है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel