भोजपुर अभिनेता खेसारी लाल मां विंध्यवासिनी के चरणों में टेका मत्था

मन्नत पूरी होने पर दोबारा आया हूं विंध्य धाम

भोजपुर अभिनेता खेसारी लाल मां विंध्यवासिनी के चरणों में टेका मत्था

स्वतंत्र प्रभात 
मीरजापुर। मंगलवार को  विंध्याचल धाम में पहुंचे भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अभिनेता खेसारी लाल ने मंगलवार को माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मां के धाम में विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद मन्नत पूरी होने पर मां के दरबार में पहुंचे थे। तीर्थ पुरोहित को बताया कि जब भी वाराणसी आने का मौका मिलेगा माता के दरबार में वह हाजिरी लगाने जरूर आएंगे। 
 
खेसारी लाल पिछले माह माता के धाम में आकर मन्नत मांगा था। उस दौरान सेंसर बोर्ड में फंसे रंग दे बसंती फिल्म के रिलीज होने की प्रार्थना किया था।  माता रानी ने प्रार्थना कबूल किया। सेंसर बोर्ड से स्वीकृति मिली। माता रानी की कृपा मिलने के बाद आज फिर धाम में पहुंचे और पूजन किया। 
 
विंध्याचल धाम में पहुंचे खेसारी लाल ने गणेश द्वार से प्रवेश करने के पूर्व विघ्नहर्ता गणपति का पूजन अर्चन किया। उन्होंने माता विंध्यवासिनी का पंचोपचार पूजन किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहित देवता पांडेय ने दर्शन और पूजन कराया। बताया कि माता रानी की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती हैं। 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel