पत्नी ने सांसद पति के खिलाफ भरा पर्चा 

अकबरपुर लोकसभा सीट से  सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की  पत्नी ने उन्हीं के खिलाफ पर्चा  भरा 

पत्नी ने सांसद पति के खिलाफ भरा पर्चा 

कानपुर।
 
अकबरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की पत्नी प्रेम शीला द्वारा निर्दलीय पर्चा भरा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अचरज में हैं कि आखिर देवेन्द्र सिंह भोले की पत्नी ने निर्दलीय पर्चा क्यों भरा। जब सांसद जी से इस पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है।
 
                 देवेन्द्र सिंह भोले वर्तमान में अकबरपुर से सांसद हैं और इस बार भी वह वहीं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं जोकि अभी दो दिन पहले ही अपना नामांकन करा चुके हैं। कल अचानक कुछ लोगों के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रेम शीला चुपचाप कलेक्ट्रेट पहुंची और निर्दलीय रुप से पर्चा दाखिल कर दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
 
               लेकिन जब जानकारी की गई तब कारण स्पष्ट हुआ। दरअसल अभी नामांकन पत्रों की जांच होनी है और जांच में यदि कोई त्रुटी निकलती है तो नामांकन खारिज हो जाता है। अभी गुजरात में एक वाकया ऐसा ही हुआ कि कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने के बाद वहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए।
 
                 सांसद भोले को यह चिंता थी कि कहीं उनका पर्चा खारिज न हो जाए। यदि ऐसा होता है तो उनकी पत्नी तो हैं ही वह सारा वोट पत्नी को शिफ्ट करा देंगे। बस यही कारण था कि सांसद की पत्नी ने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel