निरन्तर बढ़ रहा चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप

निरन्तर बढ़ रहा चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप

सहारनपुर। भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान होने लगे है। मई के महीन मे भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। अप्रैल का महीना समाप्त होने के साथ साथ मई के महीने के शुरुआत मे भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। सहारनपुर मे तापमान भी ऊपर चढ़ता गया। नतीजा ये आया कि गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होता गया। चढ़ते पारे ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।  मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी।

दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी तेवर दिखाए। नतीजा गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। भीषण गर्मी से लोगों की हालत बिगाड़ रही है।  गर्मी के चलते लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। इस कारण लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। सुबह व शाम के समय ही अधिकतर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी हो रही है, गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़ों से लिपटे हुए नजर आते हैं।

गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग  नींबू का शरबत शिकंजी इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं। अम्बाला रोड के दुकानदार स्वामी स्वीट्स के मालिक सोनू व पूजा अरोड़ा ने बताया की गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से लोग परेशान हो रहे है। उन्होने प्रशासन से मांग करी की भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलो म छुट्टी कर दी चाहिए। जिससे गर्मी सेे बच्चो का राहत मिल सके।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट। राज्य उचित प्रक्रिया के बिना संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकता ।संपत्ति का अधिकार एक संवैधानिक अधिकार है। -सुप्रीम कोर्ट।
        स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को निजी संपत्ति को "सार्वजनिक उद्देश्य" के लिए राज्य के मनमाने अधिग्रहण

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel