देर रात अचानक टावर में लगी आग 

देर रात अचानक टावर में लगी आग 

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।
जनपद में अकबरपुर थाना इलाके के पहितीपुर बाजार में स्थित टावर में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम और स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।सूचना के अनुसार अकबरपुर थाना इलाके के पहितीपुर बाजार में मोबाइल कंपनी का टावर लगा है।
 
रात करीब 12 बजे टावर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग लगी। आग लगने से टावर से धुआं निकलने लगा जो धीरे धीरे भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग पंहुचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, पर काबू न पा सके।इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी।
 
सूचना पर पहुंची फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक टावर का लाखों का समान जलकर राख हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस एवं फायर की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाया। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel