दिल्ली मेयर की चेयर का चुनाव आज फंसा पेच,आप के पार्षदों में बगावत,डिप्टी मेयर के पद पर भरा पर्चा

दिल्ली मेयर की चेयर का चुनाव आज फंसा पेच,आप के पार्षदों में बगावत,डिप्टी मेयर के पद पर भरा पर्चा

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।

 

राजधानी दिल्ली के नगर निगम मेयर की चेयर का चुनाव शुक्रवार को होने जा रहा है। लेकिन दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अभी से मेयर चुनाव को लेकर बडी हेराफेरी की आशंका जाहिर की है। उनका आरोप है कि चंडीगढ मेयर  चुनाव में जैसे धधली की गई वैसे ही दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा हेराफेरी कर सकती है।   

 मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार को दिखाए और बताए बिना  चीफ सेकेट्ररी ने फाइल गुपचुप तरीके से उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेज दी है। इसके पीछे का साजिशी खेल किसी भारतीय जनता पार्टी के पार्षद को पीठासीन अधिकारी बनाना और उसके जरिए चुनाव में बेईमानी करने की साजिश भी हो सकती है। वर्ना आप की चुनी हुई सरकार से लुका छिपी का खेल कर अपनी गटियां बिठाने की साजिश है।

 

लेकिन असलियत इसके उलट दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी के दो पार्षद जिनमें मंगला पुरी और त्रिलोक पुरी के पार्षद विजय कुमार ने भी बगावत कर दी है। इन दोनों ने भी डिप्टी मेयर के पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस बावत त्रिलोक पुरी के पार्षद विजय कुमार ने  आम आदमी पार्टी की बावत यह तक कह डाला कि पार्टी में लोकतंत्र बिल्कुल नहीं बचा है।दोनों पार्षदों के अलावा उनके स्पोर्टस के भी तेवर बागी दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मेयर चुनाव को लेकर सौरभ भारद्वाज मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड जेल में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। जेल के अंदर दोनों के बीच में बातचीत क्या हुई? बाहर नहीं आई है। बहरहाल दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव की राजनीतिक बिसात पर पासे फैंकने शुरू हो गए है। अब देखना यह है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा  का ऊंट किस करवट बैठेगा।मेयर चुनाव की चौसर बिछ गई है।

दोनों और से  शह और मात के खेल का परिणाम शुक्रवार को सामने आ जाएगा। या फिर न्यायपालिका के दखल के परिणाम पर निर्भर रहना पडेगा। बता दें वर्तमान में मेयर शैली ऑबेराॅय जर्नल कैटेगरी से है। एमसीडी विधान के मुताबिक इस बार मेयर का पद अनुसूचित जाति/जनजाति कैटेगरी के लिए रिजर्व है। मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel