बैनामा दो बीघा, दबंगो ने कब्जा किया आठ बीघा भूमि 

कमिश्नर से शिकायत के बाद भी पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय

बैनामा दो बीघा, दबंगो ने कब्जा किया आठ बीघा भूमि 

स्वतंत्र प्रभात
 
गोंडा। फर्जी बैनामा, वरसीयत नामा या फर्जी अभिलेखों का बनना थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो बीघा बैनामा कराने के बाद दबंगों ने छह बीघा और जबरन कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से दबंगों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। पीड़ित अपनी भूमि व न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
 
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विरहमतपुर का है। पीड़ित असमल ने कहा कि उसके पिता अहमद हुसैन ने नासिरा पत्नी रियासत को दो बीघा भूमि बैनामा किया था। आरोप है कि गांव के प्रधान दबंग भू-माफियाओं ने साठ-गाठ कर दो बीघा के बाद छह बीघा भूमि और बैनामा कराने की बात कहकर पीडित की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।
 
IMG-20230212-WA0117
 
जब पीड़ित खेत में अवैध कब्जा होने से रोका तो खलपट, लड्डन, छांगुर उर्फ एहसान उल्ला,मोहम्मद युनुस, मुस्ताक, किताबुल, इजहार राम नरायण बिंदु ने उसे मारने के लिए दौडा लिया। पीड़ित ने तहसील में जाकर पता किया तो दो बीघा के बाद उसकी अन्य भूमि सुरक्षित है लेकिन दबंगों ने उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है।
 
पीड़ित ने कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि भू-माफिया एकजुट होकर उसकी भूमि को जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि तीन बार थाना दिवस और तहसील दिवस में भी न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel