महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शाहगंज में निकाली कलश यात्रा, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
स्वतंत्र प्रभात
इस अवसर पर छेत्र धर्मजागरण प्रमुख पंजाब छेत्र रामगोपाल जी ,जिला प्रचारक सुधांशु जी, जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भी इस कलश यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य वक्ता जिला कार्यवाहीक राष्ट्रीय सेविक समिति अनामिक जी ने कहा परमात्मा का अवतरण कब और कैसे होता है? इसकी जानकारी दी। बताया कि वर्तमान समय में परमात्मा शिव धरा पर अवतरित हो चुके हैं।अपवित्रता के विकार को छोड़कर भगवान के ज्ञान को अपने जीवन में धारण करने और परमात्मा के मार्ग पर चलकर देश को विश्व गुरु की उपाधि दिलाएं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी,मानसमणि त्रिपाठी सह जिला बौद्धिक प्रमुख रमेश पांडे,अमित योगी, आनंद गुप्ता,शुभम, सुशांत, राम जी एडवोकेट, विनय, सुमित,केशव जी, सूरजभान यादव,विशाल मिश्रा,पुष्कर मिश्रा, नंदकिशोर,शिव प्रसाद महात्मा, कन्हैया,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment List