विद्युत करंट की चपेट में आने से ननिहाल में आई 12 वर्षीय किशोरी की मौत, छुडाने में 60 वर्षीय नानी झुलसी
On
स्वतंत्र प्रभात
मिल्कीपुर, अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील के थाना खंडासा अंतर्गत भीखी का पुरवा पूरे जोरिया गांव में 12 वर्षीय आर्या अपनी नानी के घर आई थी, नल पर हाथ पैर धोने के लिए जैसे ही मोटर को चालू किया विद्युत करण ने उसको अपनी चपेट में ले लिया चिल्लाने पर बीच बचाव करने दौड़ी नानी भी गंभीर रूप से झुलस गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्या पुत्री पंकज कुमार मिश्रा निवासी ग्राम बरांव अपने ननिहाल जोरिया पूरे भीखी का पुरवा लालता प्रसाद पाण्डेय के यहां आई थी।
खेत की ओर किसी काम से गई थी लौटने के बाद हाथ पैर धोने के लिए नल में लगे टुल्लू पंप को जैसे चलाया विद्युत करंट ने आर्या को अपने चपेट में ले लिया चीख सुनकर जब विद्युत करंट की चपेट से छुड़ाने के लिए दौड़ी 60 वर्षीय नानी गिरजा देवी पत्नी लालता प्रसाद पाण्डेय भी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया आनन-फानन में ग्रामीण ने झुलसी हुई गिरजा देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्ची के परिजन गांव पहुंचकर रोते बिलखते हुए किसी तरीके शव को अपने घर ले गए। वही गंभीर रूप से झुलसी गिरजा देवी का उपचार डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List