धूमधाम से निकली कलशयात्रा, हुआ कलश पूजन
On

बिसवां/सीतापुर। निकटवर्ती गांव मवासेपुर में मंगलवार से प्रारम्भ हो रही श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर मंगलवार को सैकड़ों पीतवस्त्र धारी महिलाओं, बालिकाओं, पुरुषों ने गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर बह रही पतित पावनी केवानी नदी के तट पर जाकर कलशों में जल भरकर कलशों को सिर पर रखकर पैदल वापस गांव में बने यज्ञ मण्डप तक पहुंचे।एक समय पूरा वातावरण पीले रंग से सराबोर हो गया। महिलाओं, बालिकाओं, पुरुषों और बच्चों सभी ने ज्यादातर पीला वस्त्र ही धारण कर रखा था।अबीर गुलाल लुटाते नाचते गाते चल रहे थे कलश यात्रा में शामिल लोग।
गाजे बाजे के साथ जयघोष करते हुए यात्रा यज्ञ मण्डल में वापस पहुंची जहां द्वारिका त्रिमुलय आंध्र प्रदेश गुरुकुल से पधारे यज्ञाचार्य विकास कुमार मिश्र एवं तपोवन आश्रम मुजेहना से आये पंडित शिव कुमार मिश्र ने कलशों का वैदिक विधान से पूजन कराया। कलशयात्रा में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां भी शामिल हुईं। इस अवसर पर राकेश नन्द, विशाल नन्द, पंडित उमेश कुमार गौड़ सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
1.jpg)
19 Mar 2025 13:21:56
प्रयागराज। फिरोजाबाद जिले के दिहुली गांव में 44 वर्ष पहले हुए सामूहिक हत्याकांड के तीनों दोषियों को अदालत ने सजा...
अंतर्राष्ट्रीय
2.jpg)
19 Mar 2025 15:51:05
चंद्रयान-5 मिशन- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...
Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List