हड़ताल से बिजली-पानी सप्लाई ठप्प, अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
प्रशासन की कोशिशें नाकाम
On
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज- बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन गहरा गई है। लाखों उपभोक्ताओं को रात से ही बिजली की समस्या से जूझना पड़ा रहा है। उपकेंद्रों के फीडर बंद होने से शनिवार को भी सप्लाई ठप्प रही और पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। इससे जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई।
वहीं जिला अधिवक्ता संघ ने बिजली हड़ताल को लेकर कचहरी में शनिवार को कार्यबहिष्कार का ऐलान किया है।
सिविल लाइंस, ममफोर्डगंज, कटरा, कर्नलगंज, तेलियरगंज समेत कई मोहल्लों में प्रातः काल से विद्युत कटौती हो गई है। जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो गई। वहीं आम जनता परेशान है।
कल्याणी देवी खण्ड, मोहम्मद अलीपार्क से जुड़े इलाके, शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में कल सुबह 8 बजे से आपूर्ति ठप्प है। करेलाबाग सब स्टेशन में कल से ताला बन्द है।
वहीं जनरेटर का इंतजाम कर चल रहे स्वास्थ केंद्रों में दूसरे दिन ऑपरेशन को लेकर समस्या खड़ी हो गई। जिला प्रशासन द्वारा विद्युत उपकेंद्रों पर जिन कर्मचारियों को लगाया गया था। वे बंद आपूर्ति को पूरी तरह प्रारंभ कराने में नाकाम रहे। शहर के उपकेंद्रों की बिजली गुल हुई, लेकिन शुक्रवार देर रात तक जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आवास की आपूर्ति जारी रही।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List