नदी मे मछली का शिकार कर रहे मछवारे के जाल मे मिला मूर्ति

नदी मे मछली का शिकार कर रहे मछवारे के जाल मे मिला मूर्ति

स्वतंत्र प्रभात 
 
मनकापुर (गोंडा) : मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर हथियागढ़ के समीप सिंगारघाट गांव के पास  बिसुही नदी में मछली का शिकार करते समय एक व्यक्ति के जाल में शेर पर सवार दुर्गा जी की प्रतिमा फस गई। पुलिस के अनुसार प्रतिमा अष्टधातु की प्रतीत हो रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में लिया है।
 
प्रभारी निरीक्षक छपिया सतानंद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में सिंगारघाट के निकट बिसुही नदी में कुछ स्थानीय लोग मछली के शिकार के लिए जाल लगाए थे। राम लोटन पुत्र बुधई निवासी हथियागढ़ की जाल में शेर पर सवार माता दुर्गा जी की प्रतिमा फंस गयी । जिसकी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी हथियागढ़ अरूण कुमार गौतम व हेड कांस्टेबल मलखा प्रसाद को मौके पर भेजा गया। नदी में मिली प्रतिमा को कब्जे में लिया गया।
 
पुलिस के अनुसार शेर पर सवार दुर्गा जी की प्रतिमा अष्टधातु की प्रतीत हो रही है। प्रभारी निरीक्षक ने दूरभाष पर बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए डीसीआर को सूचित किया जा रहा है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel