Natasha Dalal बनने वाली ही माँ

वरुण और नताशा से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स को इन ख़बरों की सच्चाई बताई है। उसने नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। सूत्र ने कहा, 'कुछ भी लिखते हैं...कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है।'
अभिनेता वरुण धवन शनिवार को अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ मुंबई के खार में स्पॉट हुए थे। इस दौरान कि कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर साँझा की गयी थी। इन वीडियो में दावा किया जा रहा था कि अभिनेता अपनी पत्नी के साथ एक फर्टिलिटी क्लिनिक में स्पॉट किये गए हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की ये वीडियो वायरल हुई, वैसे ही वरुण के पिता बनने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें बधाईयां भी देनी शुरू कर दी थी। हालाँकि, अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने इन ख़बरों का खंडन किया है।

वरुण और नताशा से जुड़े एक सूत्र ने ईटाइम्स को इन ख़बरों की सच्चाई बताई है। उसने नताशा के प्रेग्नेंट होने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। सूत्र ने कहा, 'कुछ भी लिखते हैं...कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है।' सूत्र ने बताया कि वरुण और नताशा किसी फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि त्वचा विशेषज्ञ के पास गए थे।
वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल से शादी की थी। शादी से पहले अभिनेता ने नताशा को कई सालों तक डेट किया और लिव-इन में भी रहे। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे, लेकिन इनकी लव स्टोरी एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान शुरू हुई थी। वरुण ने काफी लंबे समय तक अपने रिश्ते को मीडिया की नजरों से छुपा कर रखा। हालाँकि, 2018 में नताशा के साथ अपनी तस्वीर साँझा कर अभिनेता ने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
राज्य

Comment List